Home » उत्तर प्रदेश » फतेहपुर में दरिंदगी: मंगेतर के सामने युवती से रेप, पुलिस की लापरवाही पर कोतवाल लाइन हाजिर

फतेहपुर में दरिंदगी: मंगेतर के सामने युवती से रेप, पुलिस की लापरवाही पर कोतवाल लाइन हाजिर

Up crime: फतेहपुर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगेतर के साथ घूमने निकली एक युवती के साथ दरिंदगी की गई। आरोपियों ने न सिर्फ रेप किया बल्कि दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस की शुरुआती लापरवाही भी सामने आई, जिसके चलते अब कार्रवाई करते हुए कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने निकली थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों युवक कपल को जबरदस्ती जंगल की ओर ले गए, जहां युवती के साथ रेप किया गया।

Up crime: वीडियो बनाकर दी धमकी, पैसे भी वसूले

आरोपियों ने घटना के दौरान युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 2500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए। यह मामला न सिर्फ दरिंदगी बल्कि ब्लैकमेलिंग का भी बन गया है।

Up crime: शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

घटना के बाद पीड़िता जब थाने पहुंची तो उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पुलिस की इस लापरवाही से नाराज होकर पीड़िता का मंगेतर सीधे एसपी कैंप कार्यालय पहुंचा। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और जांच के आदेश दिए गए।

जांच में सच आया सामने, 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर जब मामले की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

एसपी ने क्या कहा?

Up crime: फतेहपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवती ने 24 अप्रैल को घटना की शिकायत दी थी। शुरुआती स्तर पर थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। अब मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है

 

ये भी पढ़े: नोएडा में बड़ा फैसला: अब इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए अलग पुलिस सिस्टम, DCP (इंडस्ट्रीज) की तैनाती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments