Home » उत्तर प्रदेश » महोबा जिला जेल में नहाने को लेकर खूनी झड़प, कैदी ने गैंगस्टर के गाल को दांतों से काटा

महोबा जिला जेल में नहाने को लेकर खूनी झड़प, कैदी ने गैंगस्टर के गाल को दांतों से काटा

Spread the love

Up news: महोबा जिला जेल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जेल के बाथरूम में नहाने के दौरान दो कैदियों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक कैदी ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के गाल को दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

नहाने के दौरान हुआ विवाद

यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला उपकारागार का है। बताया जा रहा है कि बाथरूम में नहाते समय पानी के छींटे पड़ने को लेकर दो कैदियों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में एक कैदी ने दूसरे पर हमला कर दिया और उसके गाल को दांतों से काट लिया। इससे घायल कैदी के गाल का मांस कटकर लटक गया और वह दर्द से चीखने लगा।

Up news: अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल कैदी को आनन-फानन में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसके गाल पर 4 टांके लगाए हैं। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार के बाद कैदी को वापस जेल भेज दिया गया।

Up news: जेल प्रशासन पर उठे सवाल

जेल के भीतर हुई इस गंभीर मारपीट की घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद जेल प्रशासन कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचता नजर आया। पूरे मामले को सामान्य घटना बताकर इसे हल्का दिखाने की कोशिश की जा रही है।

दोनों कैदियों पर गंभीर आरोप

घायल कैदी की पहचान 27 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है और जून 2021 से जेल में बंद है। वहीं, दूसरे कैदी हरिओम तिवारी पर जानलेवा हमले का आरोप है और वह फरवरी 2023 से जेल में निरुद्ध है। बताया जा रहा है कि हरिओम बाथरूम में नहा रहा था, तभी पास में नहा रहे कमलेश का पानी उसके ऊपर गिर गया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।

जांच में जुटा जेल प्रशासन

Up news: जेलर पीके मिश्र ने बताया कि पानी के छींटे पड़ने को लेकर दोनों कैदियों में विवाद हुआ था। जेल में एक ही बाथरूम होने के कारण अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो जाते हैं। दोनों कैदी बैरक नंबर-6 में रहते हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर में गंगा किनारे मृत डॉल्फिन मिलने से मचा हड़कंप, प्रदूषण पर फिर उठे सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments