Home » उत्तर प्रदेश » ‘आपका वीडियो मेरा पास है, तुम्हें तो मैं देख लूंगा…’ योगी के इंस्पेक्टर को अखिलेश यादव ने दी धमकी!

‘आपका वीडियो मेरा पास है, तुम्हें तो मैं देख लूंगा…’ योगी के इंस्पेक्टर को अखिलेश यादव ने दी धमकी!

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव
Spread the love

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पुलिस विभाग के एक इंस्पेक्टर के बीच हुई बातचीत का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। यह घटना न केवल प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि राजनीतिक माहौल में भी हलचल तेज कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान हुई मुलाकात

जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव बीते दिन गाजीपुर के सेक्टर D में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय उनकी नजर वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर पड़ी। इसी दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और शीशा नीचे कर वहां मौजूद एक पुलिस इंस्पेक्टर से बातचीत शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह बातचीत कुछ मिनटों तक चली, लेकिन इसके दौरान कही गई बातों ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव ने इंस्पेक्टर से कहा कि मौर्या जी, आप वही हैं जो प्रयागराज से आए हैं। आपका वीडियो मेरे पास है और आगे आपको देखूंगा। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में पहले किसी मौके पर इसी इंस्पेक्टर और अखिलेश यादव के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान इंस्पेक्टर द्वारा अपशब्द कहे गए थे, जिसका वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

UP News: पुलिस विभाग में चर्चा तेज

इस घटना के बाद पुलिस विभाग के अंदर भी हलचल बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि मामले को लेकर आंतरिक स्तर पर चर्चा हो रही है और वरिष्ठ अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता जा रहा है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ लोग इसे एक व्यक्तिगत विवाद मान रहे हैं, तो वहीं कई राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह घटना पुलिस और राजनेताओं के बीच संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़े… प्रयागराज में दिखा अतीक गैंग का खौफ! गुंडों ने ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अब योगी की पुलिस करेगी इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments