Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा, फास्ट फूड की लत बनी 11वीं की छात्रा की मौत की वजह

अमरोहा, फास्ट फूड की लत बनी 11वीं की छात्रा की मौत की वजह

Spread the love

Up news: यूपी के अमरोहा से एक बेहद दर्दनाक और चेतावनी देने वाला मामला सामने आया है। यहां फास्ट फूड खाने की आदत एक 16 साल की छात्रा की जान ले गई। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड के लगातार सेवन से छात्रा की आंतें इतनी खराब हो गईं कि उनमें कई जगह छेद हो गए। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मना करने के बावजूद नहीं छोड़ी फास्ट फूड की आदत

मृतक छात्रा अहाना अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान की रहने वाली थी। वह किसान मंसूर खान की बेटी थी और हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिवार के मुताबिक अहाना को फास्ट फूड खाने की बुरी आदत थी। घरवाले मना करते थे, लेकिन वह अक्सर बाहर का जंक फूड खा लेती थी। सितंबर महीने से उसे पेट में तेज दर्द रहने लगा और धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

Up news: जांच में सामने आई आंतों की गंभीर बीमारी

30 नवंबर को परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंतें आपस में चिपक चुकी हैं और कई जगह छेद हो चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से फास्ट फूड का सेवन ही इसकी सबसे बड़ी वजह था। छात्रा का ऑपरेशन किया गया, जो सफल रहा और करीब 10 दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Up news: एम्स में इलाज के दौरान टूटा परिवार का सहारा

हालांकि घर लौटने के बाद भी अहाना की सेहत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। चार दिन पहले अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दिल्ली एम्स ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति कुछ समय के लिए बेहतर हुई और वह चलने-फिरने भी लगी, लेकिन रविवार रात अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने फास्ट फूड को ठहराया जिम्मेदार

Up news: अहाना के मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि डॉक्टरों ने साफ तौर पर कहा है कि आंतों की इतनी खराब हालत के पीछे फास्ट फूड का लगातार सेवन ही मुख्य कारण था। होनहार छात्रा की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि फास्ट फूड की आदत किस हद तक जानलेवा साबित हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: लखीमपुर में नीतीश कुमार के कृत्य और संजय निषाद के बयान पर भड़की सपा महिला सभा, कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments