Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » Ballia Police Case: चार्जशीट के बदले संबंध बनाने का आरोप, SHO और इंस्पेक्टर सस्पेंड

Ballia Police Case: चार्जशीट के बदले संबंध बनाने का आरोप, SHO और इंस्पेक्टर सस्पेंड

Up news: यूपी के बलिया जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। उभांव थाना क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी संजय शुक्ला और क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर आरोप लगाया है कि चार्जशीट दाखिल करने के बदले उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया। इस कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले वन दरोगा पर लगाए थे शोषण के आरोप

पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी वन विभाग में तैनात एक दरोगा से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। करीब आठ महीने तक आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने कोर्ट मैरिज के लिए दबाव बनाया तो दरोगा मुकर गया। इसके बाद महिला ने उभांव थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Up news: चार्जशीट के नाम पर की गई आपत्तिजनक मांग

महिला का आरोप है कि इसी मामले में चार्जशीट लगाने के लिए क्राइम इंस्पेक्टर ने फोन पर उससे आपत्तिजनक बातें कीं और शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी। इस बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Up news: उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता इस मामले को लेकर डीआईजी आजमगढ़ और एसपी से मिल चुकी है और न्याय की मांग कर रही है।

जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SHO संजय शुक्ला और क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक को सस्पेंड कर दिया है। एसपी के मुताबिक, वायरल ऑडियो में जो बातचीत सामने आई है, वह पुलिस अधिकारी के कर्तव्यों के पूरी तरह विपरीत और आपत्तिजनक है।

विभागीय जांच शुरू, आगे की कार्रवाई जारी

Up news: दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। साथ ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़िता से संपर्क कर पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

ये भी पढ़े: लखनऊ में भीषण आग: झुग्गियों में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की टीमें मौके पर