Home » राजनीति » यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर घमासान, इमरान मसूद और इकरा हसन आमने-सामने

यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर घमासान, इमरान मसूद और इकरा हसन आमने-सामने

SP-Congress Alliance in UP:

SP-Congress Alliance in UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। दोनों दलों के बीच तीन दिनों तक चली बातचीत के बावजूद सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।

SP-Congress Alliance in UP: सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने की बात कही

गठबंधन को लेकर पहले दिन की बातचीत के बाद मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटें देने की बात कही। इसके बाद सपा ने अपने पांच उम्मीदवारों की सीटों का भी ऐलान कर दिया। इनमें दो सीटें सहारनपुर संसदीय क्षेत्र की थीं, जहां से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद आते हैं। सपा के इस कदम के बाद गठबंधन को लेकर विवाद बढ़ गया।

SP-Congress Alliance in UP: इमरान मसूद बोले- हम भिखारी नहीं हैं

सपा की ओर से सीटों का ऐलान किए जाने पर इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश जी की ख़ैरात का इंतज़ार कर रहे हैं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आप कांग्रेस को भिखारी कैसे मान सकते हैं। हमने आपसे सीटें नहीं मांगी थीं और आपने खुद ही सीटों का ऐलान कर दिया।”

इकरा हसन ने जताई आपत्ति

इमरान मसूद के बयान पर सपा सांसद इकरा हसन ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन का फैसला जमीनी हकीकत को ध्यान में रखकर किया जाता है। उनके इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई।

मायावती के साथ गठबंधन के संकेत से बढ़ा विवाद

इस बीच इमरान मसूद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के साथ गठबंधन को लेकर भी संकेत दिए। उनके इस बयान से सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चा और गरमा गई। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बात नहीं है। फिलहाल, सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। ऐसे में देखना होगा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातचीत किस नतीजे पर पहुंचती है।

यह भी पढ़े- 2027 में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजा भैया की पार्टी? पहली लिस्ट से क्या संकेत मिले?