Home » उत्तर प्रदेश » यूपी ATS का बड़ा धमाका: ISI कनेक्शन वाले 2 संदिग्ध आतंकी दबोचे, चौंकाने वाले खुलासे!

यूपी ATS का बड़ा धमाका: ISI कनेक्शन वाले 2 संदिग्ध आतंकी दबोचे, चौंकाने वाले खुलासे!

UP NEWS: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये दोनों भारत में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का काम कर रहे थे।

नोएडा से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान (20) और समीर खान (20) के रूप में हुई है। दोनों को नोएडा से पकड़ा गया। उनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

UP NEWS: आईएसआई और गैंगस्टर नेटवर्क से कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आईएसआई से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को फंसाने की कोशिश कर रहे थे।

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथ

एटीएस के मुताबिक, मेरठ निवासी तुषार चौहान इंस्टाग्राम के जरिए इन नेटवर्क्स के संपर्क में आया और धीरे-धीरे कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हो गया। उसे कथित तौर पर ग्रेनेड हमला और हत्या जैसे अपराध करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बदले पैसे और विदेश भेजने का लालच दिया गया।

UP NEWS: ‘टीटीएच’ के प्रचार का काम

दूसरा आरोपी समीर खान एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए संपर्क में था। उसे ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) के प्रचार और नए लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।

बड़ी साजिश की थी तैयारी

दोनों आरोपी संवेदनशील स्थानों की रेकी कर रहे थे और निर्देश मिलने पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे कुछ लोगों को जान से मारने की धमकियां दे चुके थे।

UP NEWS: कड़े कानूनों के तहत केस दर्ज

एटीएस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट 1959 और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम 1967 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एटीएस अब पूरे नेटवर्क और इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े… दीपक तिजोरी की वापसी की दस्तक, 20 मिनट की फिल्म ने दिलाया ग्लोबल सम्मान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments