Home » उत्तर प्रदेश » बहराइच हादसे में झुलसीं भाजपा विधायक, अखिलेश यादव ने अस्पताल में की मुलाकात

बहराइच हादसे में झुलसीं भाजपा विधायक, अखिलेश यादव ने अस्पताल में की मुलाकात

Up news: उत्तर प्रदेश के बहराइच में नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया जा रहा था, तभी आग अचानक भड़क गई और पुतले में आग लगाते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल उसकी चपेट में आ गईं। इस घटना में उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल अनुपमा जायसवाल को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। हादसे के बाद से ही उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है और उनका इलाज जारी है।

Up news: अखिलेश यादव ने की मुलाकात

मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे और भाजपा विधायक का हाल-चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।

सौहार्द का दिया संदेश

Up news: अखिलेश यादव ने X पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वे समाज में आग नहीं बल्कि सौहार्द चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवीय रिश्ते सबसे ऊपर हैं, और इसी भावना के साथ उन्होंने विधायक से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

ये भी पढ़ें: New Delhi: अनिल अंबानी ग्रुप की 3,000 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति जब्त, आखिर ईडी ने क्यों की यह कार्रवाई ?