UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और गोरखपुर जनपदों में विकास कार्यों को गति मिलने जा रही है। आजमगढ़ में 955 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 39 बड़ी विकास परियोजनाओं और गोरखपुर में 295 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 319 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। कुल मिलाकर दोनों जिलों में 358 परियोजनाओं पर काम शुरू या पूरा होने जा रहा है, जिनकी कुल लागत 1250 करोड़ रुपये से अधिक है।
परियोजनाएं विकास को नई गति प्रदान करेगी
इन परियोजनाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि ये परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ जनसुविधाओं, अवसरों और जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, आज ऋषि-मुनियों की पावन तपोभूमि आजमगढ़ एवं महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पुण्यभूमि गोरखपुर विकास, जनविश्वास और लोककल्याण के नए संकल्पों की साक्षी बनेगी। आजमगढ़ में 955 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 39 और गोरखपुर में 295 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 319 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
आज ऋषि-मुनियों की पावन तपोभूमि आजमगढ़ एवं महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पुण्यभूमि गोरखपुर विकास, जनविश्वास और लोककल्याण के नए संकल्पों की साक्षी बनेगी।
आजमगढ़ में ₹955 करोड़ से अधिक की लागत से 39 तथा गोरखपुर में ₹295 करोड़ से अधिक की लागत से 319 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 13, 2026
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि ये परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ जनसुविधाओं, अवसरों और जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेंगी। क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई। बताते चले, आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़े… तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापेमारी, TMC बोली- ताला तोड़कर घुसे जवान








