Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » विधानसभा में गूंजा धनौरा का मुद्दा, विधायक का बड़ा दावा, जल्द मिलेगा विकास की रफ्तार को पंख

विधानसभा में गूंजा धनौरा का मुद्दा, विधायक का बड़ा दावा, जल्द मिलेगा विकास की रफ्तार को पंख

UP News

UP News: अमरोहा जिले के मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी प्रमुख मांगें सदन में रखी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का आश्वासन मिला है और जल्द ही इसका प्रभाव धरातल पर दिखाई देगा।

विधायक ने वर्ष 2026-27 के बजट सत्र में प्रदेश के विकास पर आधारित बजट का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार जताया। उन्होंने धनौरा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और धार्मिक पर्यटन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने शेरपुर से दड़वड़ा ठेठ तक करीब 4.5 किलोमीटर शेष तटबंध निर्माण के लिए धन आवंटन तथा शेरपुर से चकनवाला तक लगभग नौ किलोमीटर तटबंध निर्माण की स्वीकृति की मांग की, ताकि बाढ़ के समय किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए गजरौला में ट्रॉमा सेंटर तथा जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की गई। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तिगरी धाम में गंगा तट पर पक्के घाटों के निर्माण की आवश्यकता बताई, जिससे प्रतिवर्ष आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। तहसील धनौरा में अधिवक्ताओं के लिए पक्के चेंबर निर्माण, गन्ना किसानों की सुविधा हेतु बाईपास मार्ग तथा बछरायूं नगर में संकरे मार्गों की समस्या के समाधान के लिए बाईपास निर्माण की मांग भी सदन में उठाई गई। इसके अतिरिक्त धनौरा ब्लॉक में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

Report BY- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… अमरोहा में ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मचारी से लूट, नकाबपोशों ने लाठी-डंडों से पीटकर बाइक व मोबाइल छीना, जांच में जुटी पुलिस