Home » उत्तर प्रदेश » ‘धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं होगा’; राम मंदिर दान विवाद पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा

‘धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं होगा’; राम मंदिर दान विवाद पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा

UP NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान राशि में कथित चोरी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता चोरी माफ कर सकती है, लेकिन धर्म के नाम पर दान के पैसे की चोरी को कभी माफ नहीं करेगी।

अखिलेश ने क्या कहा?

सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा “अवध एक्सप्रेस” से सत्ता में आई थी और “अयोध्या एक्सप्रेस” से उसकी वापसी तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में दानपात्र के साथ समाजवादी पार्टी के सांसदों के सांकेतिक प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता शर्मिंदगी में नजर आए। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, “जनता कह रही है कि धर्म के पैसे चुराने का महापाप कभी माफ नहीं किया जाएगा। जो भगवान के नहीं हुए, वो जनता के क्या होंगे।”

UP NEWS: संसद में दानपात्र लेकर विरोध

राम मंदिर दान विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में दानपात्र लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चंदा मांगते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में अन्य विपक्षी दलों के कुछ सांसद भी शामिल हुए।

विवाद की पृष्ठभूमि

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा सबसे पहले अखिलेश यादव ने उठाया था। इसके बाद से समाजवादी पार्टी लगातार इस मामले को लेकर भाजपा को घेर रही है। भाजपा की ओर से इन आरोपों पर अलग रुख अपनाया गया है, जबकि यह मुद्दा संसद से लेकर राजनीतिक मंचों तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े… भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, ‘एक्स’ से हटाया पार्टी का जिक्र