Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद होटल सेक्स रैकेट: 2 रसूखदार फरार, लापरवाही पर दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

गाजियाबाद होटल सेक्स रैकेट: 2 रसूखदार फरार, लापरवाही पर दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ghaziabad Hotel Sex Racket

UP News: कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित वैशाली के सरोवर पो्टिको होटल में चल रहे देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। खुलासे के बाद ट्रांस हिंडन डीसीपी ने बीट एसआई अनुज, बीट पुलिस ऑफिसर मुकेश और लिंक बीपीओ ओमवीर को सस्पेंड कर दिया है। तीनों पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है।

बुधवार को पुलिस ने होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। होटल के चार कमरों में कार्रवाई की गई, जहां से 11 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। मौके से होटल के प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान चरस और गांजा भी बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि होटल में पिछले छह महीने से ज्यादा समय से यह धंधा चल रहा था। गिरोह के सदस्य देशभर से युवतियों को नौकरी का झांसा देकर लाते थे और उनसे देह व्यापार करवाते थे। हालांकि गिरोह के सरगना मौके से फरार हो गए। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने साफ कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी रखना बीपीओ और बीट एसआई की जिम्मेदारी होती है, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। इसी वजह से तीनों को निलंबित किया गया। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इनमें दो ऊंची पहुंच वाले लोग बताए जा रहे हैं और उनके लिए सिफारिशें भी पुलिस अधिकारियों तक पहुंच रही हैं।

पूरे मामले की जांच एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव की निगरानी में एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

Report By: विभु मिश्रा 

ये भी पढ़े… योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हाथ जोड़कर खड़ी रहेगी UP पुलिस, जानें क्या है वजह?