Home » उत्तर प्रदेश » आगरा के होटल में हथौड़े से गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

आगरा के होटल में हथौड़े से गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

आगरा में हथौड़े से बॉयफ्रेंड की हत्या
Spread the love

UP News: आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार का रिश्ता खूनी अंजाम तक पहुंच गया। इटौरा क्षेत्र के एक होटल के कमरे में प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी का हथौड़े से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह वारदात आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। थाना इटौरा क्षेत्र स्थित होटल ताजपथ के एक कमरे से जब तेज आवाजें और चीख-पुकार सुनाई दीं, तो होटल संचालक घबराकर मौके पर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही सामने जो मंजर था, उसने सभी को सन्न कर दिया। कमरे में युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। जिसके पास ही प्रेमिका खामोश से बैठी थी। जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पहले जानें क्या है मामला? 

ये घटना आज शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर सीकरी निवासी युवक खिल्लो एक महिला के साथ इटौरा चौराहे के पास स्थित होटल ताजपथ पहुंचा था। दोनों होटल के कमरे नंबर 204 में ठहरे। बताया जा रहा है कि कमरे में दोनों ने पहले शराब पी, लेकिन कुछ ही देर में माहौल बदल गया और मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई।  आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने पहले युवक के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। जोरदार हमले से युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: लाश के पास बैठकर चिल्लाने लगी महिला

हत्या के बाद का मंजर और भी भयावह था। महिला कमरे में ही लाश के पास बैठकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी मैंने उसे मार डाला… मैंने उसे मार डाला। उसकी चीखें सुनकर होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरोपी महिला वहीं कमरे में मौजूद थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। मृतक और आरोपी महिला के बीच दूर का पारिवारिक रिश्ता भी बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि यह हत्या अचानक नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत की गई। महिला अपने साथ बैग में हथौड़ा और धारदार हथियार लेकर आई थी, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई है। मामले में पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग इस घटना को लेकर दहशत में हैं।

ये भी पढ़े… बंगाल चुनाव में CM योगी के कड़क IPS अफसर की एंट्री? वजह जान उड़ जाएंगे होश…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments