Up news: अलीगढ़ के गोरई थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चलती बस के ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
चलती बस में बिगड़ी ड्राइवर की हालत
जानकारी के मुताबिक, मथुरा डिपो की बस (नंबर UP.78.KT.3189) यात्रियों को लेकर अलीगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस गोरई थाना क्षेत्र के गांव नया बांस के पास पहुंची, ड्राइवर को अचानक तेज हार्ट अटैक आया और वह सीट पर ही बेहोश हो गया। ड्राइवर के अचेत होते ही बस का नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया।
Up news: पोल और गाय से टकराई अनियंत्रित बस
नियंत्रण खोने के बाद बस सड़क किनारे एक बिजली के पोल और एक गाय से टकरा गई। इस हादसे से बस में मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
Up news: यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
इस मुश्किल स्थिति में बस में सवार यात्रियों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बस को संभालने की कोशिश की। उनकी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही।
ड्राइवर की अस्पताल में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Up news: घटना की सूचना मिलते ही गोरई थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ड्राइवर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: दिल्ली मुंडका फैक्ट्री हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत








