Home » उत्तर प्रदेश » शाहजहांपुर में नकली ‘राजधानी’ ब्रांड के बेसन-दाल का बड़ा खेल बेनकाब, 32 लाख से ज्यादा का माल जब्त

शाहजहांपुर में नकली ‘राजधानी’ ब्रांड के बेसन-दाल का बड़ा खेल बेनकाब, 32 लाख से ज्यादा का माल जब्त

Up news: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रशासन ने नकली बेसन और दाल बनाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान दो फर्मों पर छापेमारी कर 32.87 लाख रुपये से अधिक कीमत की दाल जब्त की गई। आरोप है कि ये फर्में ‘राजधानी’ समेत कई नामी ब्रांडों के नाम और पैकेजिंग का गलत इस्तेमाल कर बाजार में नकली सामान बेच रही थीं।

शिकायत के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 30 जून को दिल्ली की एक प्रतिष्ठित कंपनी ने शिकायत की थी कि शाहजहांपुर के जियाखेल मोहल्ले में विकास अग्रवाल और विवेक अग्रवाल उनकी कंपनी के ब्रांड की नकल कर नकली उत्पाद तैयार कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जियाखेल स्थित आरव उद्योग और श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज में संयुक्त छापेमारी की गई।

Up news: छापेमारी में क्या-क्या मिला?

कार्रवाई के दौरान आरव उद्योग से कथित तौर पर शिकायतकर्ता कंपनी के ब्रांड वाले 550 बोरे बेसन और दाल, 200 खाली बोरे और पैकिंग मशीन बरामद हुई।इसके अलावा दोनों फर्मों में अलग-अलग ब्रांडों के नाम पर करीब 3500 क्विंटल बेसन और दाल का स्टॉक मिला। जांच के लिए कुल 7 नमूने भी लिए गए हैं।

Up news: 1300 बोरे दाल सीज, लाखों का माल जब्त

छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों के नाम छपे 800 खाली बोरे और पैकिंग मशीन भी बरामद की गई। प्रशासन ने 1300 बोरों में रखी करीब 386 क्विंटल दाल को सीज कर दिया, जिसकी अनुमानित कीमत 32 लाख 87 हजार रुपये बताई गई है।

कॉपीराइट एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

प्रशासन के मुताबिक, शिकायत करने वाली दिल्ली की कंपनी इस मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ताओं के लिए बड़ा खतरा

Up news: ‘राजधानी’ जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य उत्पाद बेचना न सिर्फ कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उपभोक्ताओं की सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेजिंग और उत्पाद की प्रामाणिकता की जांच जरूर करें।

 

 

ये भी पढ़ें: WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta को भेजा नोटिस; कहा- फ्रॉड बढ़ा तो कंपनी होगी जिम्मेदार