Home » उत्तर प्रदेश » मायावती का बड़ा हमला! PM मोदी की अपील पर बोलीं- ‘अब बचा ही क्या है खोने को…

मायावती का बड़ा हमला! PM मोदी की अपील पर बोलीं- ‘अब बचा ही क्या है खोने को…

UP NEWS: बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के गरीब और मेहनतकश लोगों के पास अब और ज्यादा संयम बरतने या खोने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा है।

युद्ध और आर्थिक दबाव का जिक्र

बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युद्ध की अनिश्चितता, ऊर्जा संकट और विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री की अपील यह संकेत देती है कि देश के सामने सिर्फ पेट्रोलियम संकट ही नहीं, बल्कि व्यापक आर्थिक संकट का खतरा भी मंडरा रहा है।

UP NEWS: ‘गरीब पहले से संकट झेल रहे हैं’

मायावती ने कहा कि कोरोना काल के बाद से करोड़ों गरीब और मेहनतकश लोग पहले ही रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में आम जनता पर और अधिक बोझ पड़ना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

सरकारों से राहत देने की अपील

बसपा प्रमुख ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि कठिन समय में गरीब परिवारों को राहत देने और उनका सहारा बनने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी योजनाएं और सहायता पैकेज जरूरी हैं।

UP NEWS: पीएम मोदी ने क्या अपील की थी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी खरीदारी व विदेश यात्राओं से बचने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में जिम्मेदारी से जीवन जीना भी देशभक्ति का हिस्सा है।

ये भी पढ़े… नई टीम, नया विजन! हिमंता सरमा बोले- विकास के लिए मिलकर करेंगे काम, जानिए कौन- कौन मंत्री बनाया जायेगा…