Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » ललितपुर में लापता युवती ने रचाई शादी, बोली- ‘हमें परेशान किया तो उठा लूंगी खौफनाक कदम’

ललितपुर में लापता युवती ने रचाई शादी, बोली- ‘हमें परेशान किया तो उठा लूंगी खौफनाक कदम’

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से लापता हुई एक 20 वर्षीय युवती का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। युवती ने वीडियो में एक युवक के साथ दिखाई देते हुए अपनी मर्जी से शादी करने का दावा किया है। साथ ही उसने अपने परिजनों और पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और परेशान किए जाने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना कोतवाली सदर क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती 13 फरवरी की रात करीब 9 बजे अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद उसके पिता ने कोतवाली सदर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तब से युवती की तलाश में जुटी हुई थी।

UP News: वायरल वीडियो में क्या कहा?

18 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती ने स्वयं को 20 वर्ष की बताते हुए कहा कि उसने राहुल नामक युवक से अपनी इच्छा से शादी की है। युवती का आरोप है कि पुलिस उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

युवती ने यह भी दावा किया कि उसके पति की गर्भवती मां को परेशान किया जा रहा है और राहुल के दोस्तों को भी पुलिस द्वारा तंग किया जा रहा है। उसने कहा कि यदि उसे और उसके पति को प्रताड़ित किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। वीडियो में युवती ने अपनी मौत के लिए पुलिस और अपने परिजनों को जिम्मेदार ठहराते हुए सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढ़े… खीरी पुलिस का ‘डिजिटल चक्रव्यूह’! अपराधियों की हर हरकत पर ‘यक्ष ऐप’ की नजर, SP ख्याति गर्ग ने बीट पुलिसिंग को किया हाईटेक