ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मैगलगंज में धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला, पैसे का लालच देकर कराया जा रहा था धर्मांतरण, सीओ मितौली ने दी जानकारी

मैगलगंज में धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला, पैसे का लालच देकर कराया जा रहा था धर्मांतरण, सीओ मितौली ने दी जानकारी

लखीमपुर खीरी

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैगलगंज क्षेत्र में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक व्यक्ति द्वारा गरीब और भोले-भले लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर उनका धर्म बदलवाने की कोशिश की जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी मितौली ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, थाना मैगलगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक स्थान पर कुछ लोगों को इकट्ठा कर उन्हें विशेष धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। आरोप है कि मुख्य आरोपी लोगों को आर्थिक तंगी से बाहर निकालने और भारी धनराशि देने का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। स्थानीय लोगों के विरोध और सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला।

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि थाना मैगलगंज क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति द्वारा स्थानीय लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गहनता से विधिक जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

UP News: कानूनी कार्रवाई और पुलिस की सक्रियता

पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ प्रचार सामग्री और अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धर्मांतरण गिरोह के पीछे कोई बड़ी संस्था या बाहरी फंडिंग तो काम नहीं कर रही है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर अन्य कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनपद में अवैध रूप से प्रलोभन देकर या दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ “उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम” के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ये भी पढ़े… लखीमपुर खेतौसा हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का दाह संस्कार से इन्कार, बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल