Home » उत्तर प्रदेश » ’39 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर’ गोपनीय जांच के बाद संभल SP का एक्शन

’39 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर’ गोपनीय जांच के बाद संभल SP का एक्शन

संभल SP

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस प्रशासन में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने गोपनीय जांच के बाद 39 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर, 11 हेड कांस्टेबल, 27 कांस्टेबल और एक पुलिस चौकी प्रभारी शामिल हैं। यह कार्रवाई जिले में पुलिस प्रशासन के भीतर सामने आई शिकायतों और आरोपों के आधार पर की गई है।

पुलिसकर्मी की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखना और जनता का भरोसा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पुलिसकर्मी की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

लाइन हाजिर किए गए कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबल
                                                       लाइन हाजिर किए गए कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल

वहीं SP की गोपनीय जांच में सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं थे और जनता के प्रति अनुचित व्यवहार कर रहे थे। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को लाइन हाजिर करना प्रशासनिक कार्रवाई का हिस्सा है, ताकि अन्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन और जवाबदेही की भावना बनी रहे। संभल में यह कार्रवाई एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के दृढ़ रुख को दर्शाती है, जो अनुशासनहीनता, लापरवाही और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं।

ये भी पढ़े… बस्ती में छुट्टी मांगने पहुंची महिला कांस्टेबल से SHO बोले ‘मुझे जीजा कहो’ गाली-गलौज का भी आरोप, DIG से रोते हुए लगाई न्याय की गुहार