ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा में 6 ASP-CO और 240 पुलिसकर्मियों के साथ अचानक क्यों पहुंचे SP? घेर लिया पूरा गांव, जानें क्या है मामला…

मथुरा में 6 ASP-CO और 240 पुलिसकर्मियों के साथ अचानक क्यों पहुंचे SP? घेर लिया पूरा गांव, जानें क्या है मामला…

Mathura news

UP News: मथुरा जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में बीते दिन रविवार सुबह एक बार फिर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की। 240 से अधिक पुलिसकर्मियों, 6 ASP और सीओ की मौजूदगी में दो टीमें बनाकर विशंभरा और झंझावली गांव में छापा मारा गया। पुलिस के गांव में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कई लोग खेतों में छिप गए, वहीं कुछ गांव वाले इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस ने दौड़ाकर कई लोगों को पकड़ा और घरों की तलाशी ली।

34 लोग हिरासत में

करीब 5 घंटे की कार्रवाई में कुल 34 लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले में एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, 45 लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। कार्रवाई में 5 गाड़ियां, बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। विशेष बात यह है कि कुछ गिरफ्तार युवक पहले भी जेल जा चुके हैं, जबकि दो पर पहले से विभिन्न राज्यों में 18 से अधिक फ्रॉड केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ संभव है।

मथुरा के बॉर्डर इलाके के लगभग 8-10 गांव ऐसे हैं जो साइबर ठगी का गढ़ माने जाते हैं। यहां का नेटवर्क देश-विदेश में ठगी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने पिछले कई महीनों से इस इलाके से जुड़े साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज की हैं।

100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया।

UP News: अलग-अलग गांवों में रेड

एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो टीमों ने अलग-अलग गांवों में रेड की। पहली टीम ने विशंभरा में 23 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 28 फरार हो गए। दूसरी टीम ने झंझावली से 11 लोगों को हिरासत में लिया और 17 लोग भाग निकले। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को शेरगढ़ थाने में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है और उम्मीद जताई है कि इससे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा।

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में खजूर की ‘पैकेजिंग’ का काला सच आया सामने! फूड विभाग की छापेमारी में सस्ती खजूर को महंगे ब्रांड में बेचने का खुलासा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल