Home » उत्तर प्रदेश » UP Housing Update: आवास विकास परिषद ने जारी की नई जमीन दरें, कई शहरों में रेट हुए अपडेट

UP Housing Update: आवास विकास परिषद ने जारी की नई जमीन दरें, कई शहरों में रेट हुए अपडेट

Up news: उत्तर प्रदेश में अपना घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। अब प्रदेश के कई शहरों में घर बनाना पहले से ज्यादा महंगा पड़ने वाला है। यूपी आवास विकास परिषद ने लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, सहारनपुर, अयोध्या समेत कई शहरों की आवासीय योजनाओं में जमीन के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरों के लागू होने के बाद 500 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदने पर लोगों को पहले के मुकाबले करीब 2.5 लाख रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इस संबंध में परिषद के वित्त नियंत्रक डॉ. महेश चंद्र पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है और नई दरें परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई हैं।

क्यों बढ़ाए गए जमीन के रेट?

आवास विकास परिषद का कहना है कि यह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। लंबे समय से जमीन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, इसलिए अब विभिन्न योजनाओं की दरों को अपडेट किया गया है।

Up news: लखनऊ में सबसे ज्यादा असर

राजधानी लखनऊ की कई प्रमुख योजनाओं में जमीन की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा वृद्धि वृंदावन योजना-4 में की गई है, जहां रेट में 6,500 रुपये प्रति वर्गमीटर का इजाफा हुआ है। नई दरें इस प्रकार हैं: अवध विहार योजना: 38,000 से बढ़कर 41,500 रुपये प्रति वर्गमीटर, वृंदावन योजना-3: 41,000 से बढ़कर 44,600 रुपये प्रति वर्गमीटर, वृंदावन योजना-4: 37,000 से बढ़कर 43,500 रुपये प्रति वर्गमीटर, गोकुल ग्राम (मुनूखेड़ा और बीबीखेड़ा): 16,000 से बढ़कर 17,500 रुपये प्रति वर्गमीटर, आम्रपाली योजना: 30,000 से बढ़कर 32,700 रुपये प्रति वर्गमीटर।

Up news: फ्लैट खरीदने वालों को राहत

जमीन के दाम बढ़ने के बावजूद फ्लैट खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। परिषद ने फिलहाल फ्लैट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कम मांग को देखते हुए फ्लैट्स में शामिल जमीन की लागत पुरानी दरों पर ही रखी गई है।

आगरा में भी महंगी हुई जमीन

आगरा की कई प्रमुख हाउसिंग योजनाओं में भी जमीन के दाम काफी ऊंचे हैं। यहां अलग-अलग क्षेत्रों में दरें 11,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक निर्धारित की गई हैं। वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भी नई दरें लागू, परिषद ने वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, सहारनपुर और अयोध्या समेत कई जिलों के लिए भी नई कीमतें तय की हैं। वाराणसी: 18,000 से 48,000 रुपये प्रति वर्गमीटर, प्रयागराज: 12,100 से 60,700 रुपये प्रति वर्गमीटर, गोरखपुर, बस्ती और सहारनपुर: योजनाओं के अनुसार अलग-अलग दरें, कानपुर, मेरठ और बरेली में भी बढ़ी कीमतें कानपुर, मेरठ, गोरखपुर और बरेली मंडल की कई योजनाओं में भी नई दरें लागू कर दी गई हैं। कानपुर: 10,500 से 37,500 रुपये प्रति वर्गमीटर, मेरठ, गोरखपुर और लखनऊ की कुछ योजनाएं: 13,000 से 72,000 रुपये प्रति वर्गमीटर, बरेली: 11,000 से 66,000 रुपये प्रति वर्गमीटर।

आगे हर साल बढ़ सकते हैं रेट

Up news: आवास विकास परिषद ने साफ किया है कि जिन कॉलोनियों का विकास कार्य जारी है, वहां MCLR के आधार पर हर साल 8.7 प्रतिशत की दर से जमीन की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा जहां जमीन की कीमतें डीएम सर्किल रेट से कम हैं, वहां उन्हें सर्किल रेट तक बढ़ाया जा सकता है।

 

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत

Leave a Comment