Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश में ED की बड़ी रेड! 13 ठिकानों पर एक साथ छापे, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में ED की बड़ी रेड! 13 ठिकानों पर एक साथ छापे, मचा हड़कंप

UP NEWS: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश में टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 ठिकानों पर छापेमारी की है। लखनऊ जोन की टीम ने ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश समेत अन्य स्थानों पर यह कार्रवाई की।

ATS की एफआईआर के बाद शुरू हुई जांच

यह मामला करीब दो वर्ष पहले उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। एटीएस की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच ईडी ने अपने हाथ में ली।

UP NEWS: अवैध घुसपैठ का संगठित नेटवर्क

एफआईआर के अनुसार, एक संगठित गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार कराने और देश के विभिन्न हिस्सों में बसाने में कथित रूप से शामिल था।

विदेशी फंडिंग और संदिग्ध लेनदेन की जांच

ईडी की शुरुआती जांच में एक बड़े वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एजेंसी के अनुसार, कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाओं को भारी विदेशी चंदा प्राप्त होता था, जिसे कई बैंक खातों, ‘म्यूल अकाउंट’ और बहु-स्तरीय ट्रांजैक्शन के जरिए कथित तौर पर अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

UP NEWS: नकद निकासी और छोटे ट्रांसफर पर भी नजर

जांच एजेंसी ने संदिग्ध नकद निकासी और छोटी-छोटी रकम के जरिए धन के हस्तांतरण का भी पता लगाया है। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क, फंडिंग के स्रोत और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़े… NEET पेपर लीक में CBI का सनसनीखेज खुलासा: 111 सवाल पहले ही बिक गए थे? ₹5 लाख में हुई डील!