Home » उत्तर प्रदेश » हरदोई में योगी की पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया 50 हजार का इनामी मेहनूर, बच्चे का अपहरण कर मांगी थी 7 लाख की फिरौती

हरदोई में योगी की पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया 50 हजार का इनामी मेहनूर, बच्चे का अपहरण कर मांगी थी 7 लाख की फिरौती

7 वर्षीय बालक हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर हरदोई में

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सात वर्षीय बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सख्त नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या था मामला?

दरअसल, मल्लावां थाना क्षेत्र में 5 मई 2026 को एक मासूम का शव मक्का के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और विशेष टीमों का गठन किया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिससे यह स्पष्ट था कि पुलिस इस मामले को प्राथमिकता दे रही है। 6 मई को पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मेहनूर उर्फ शहनूर को बाबटमऊ क्षेत्र में घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हुए, जिनका इलाज जारी है।

कुकर्म-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर। - Dainik Bhaskar

UP News: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पहले बच्चे का अपहरण किया, फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए फिरौती की मांग भी की थी। आपको बता दें कि राज्य में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर मुख्यमंत्री योगी लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही त्वरित कार्रवाई, एनकाउंटर और सख्ती को इसी नीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं इस घटना में भी पुलिस की तेजी और निर्णायक कार्रवाई को सरकार की कानून-व्यवस्था पर पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। मामले में पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े… कोलकाता DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस, ‘सोना पप्पू सिंडिकेट’ मामले में ED की कार्रवाई हुई तेज