Home » उत्तर प्रदेश » शामली में स्कूल की छात्राओं को परेशान करने वाले इरशाद को योगी की पुलिस ने तगड़ा सबक सिखाया

शामली में स्कूल की छात्राओं को परेशान करने वाले इरशाद को योगी की पुलिस ने तगड़ा सबक सिखाया

स्कूल के पास रील बनाना पड़ा भारी पहुंचा जेल

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने के नाम पर अश्लील हरकतें करने और छात्राओं को परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अब जानें क्या है मामला?

घटना थाना भवन क्षेत्र स्थित लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक कॉलेज के अंडरपास की ओर जाने वाले रास्ते पर अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बना रहा है। इतना ही नहीं, वह वहां से गुजरने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसकर माहौल खराब कर रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना भवन पुलिस की टीम पहले से ही स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कर रही थी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान शहनवाज पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला शाहविलायत, कस्बा एवं थाना थानाभवन जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

UP News: पुलिस ने मामले में क्या कहा?

वहीं मामले में थाना भवन पुलिस निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, हेड कांस्टेबल पंकज शर्मा और महिला हेड कांस्टेबल गीता शामिल रहीं।

ये भी पढ़े… निलंबित होने के बाद भी नहीं बदले सिपाही सुनील शुक्ला के तेवर कहां- ‘मेरी मां ने गीदड़ नहीं, शेर पैदा किया है’