Home » उत्तर प्रदेश » 2027 चुनाव से पहले OP राजभर की हुंकार! बोले- अखिलेश यादव की सपा का पूरी तरह होगा सफाया

2027 चुनाव से पहले OP राजभर की हुंकार! बोले- अखिलेश यादव की सपा का पूरी तरह होगा सफाया

UP POLITICS: सुभासपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर सपा पर कई गंभीर आरोप लगाए।

‘राजा बाबू’ कहकर किया हमला

ओमप्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव को “राजा बाबू” संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के समर्थक सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं और सरकार बनने पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा समर्थक विभिन्न वर्गों के खिलाफ हिंसा और अराजकता फैलाने की मानसिकता रखते हैं।

UP POLITICS: बहुजन समाज को लेकर लगाए आरोप

राजभर ने आरोप लगाया कि पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां समाजवादी पार्टी के समर्थकों का निशाना बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन समुदायों की जमीनों पर कब्जा करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की मानसिकता सपा समर्थकों में है।

‘मौका नहीं देंगे’

राजभर ने कहा कि बहुजन समाज इस तरह की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि उनके समाज के लोग अपने घर, जमीन और सम्मान की रक्षा करेंगे और किसी भी कीमत पर ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देंगे।

UP POLITICS: 2027 चुनाव को लेकर किया दावा

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2017 में सत्ता से बाहर हुई, 2022 में दोबारा हार का सामना करना पड़ा और अब 2027 में भी जनता उसे पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का पूरी तरह सफाया तय है।

ये भी पढ़े… UP में 1 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान 2.0’ की शुरुआत! CM योगी ने जनता से की बड़ी अपील