UPPSC Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।
UPPSC Admit Card 2026: इस तरह डाउनलोड करें UPPSC एडमिट कार्ड-
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद UPPSC Lecturer Technical Education Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
4. अब मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
5. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
UPPSC Admit Card 2026: 6 सितंबर को होगी परीक्षा-
UPPSC की ओर से लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन की लिखित परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 513 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें-
एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा की शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर चेक करें। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए जरूरी दिशा-निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ लें। किसी भी तरह की गलती या समस्या होने पर उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- नेपाल की नारायणी नदी में मिला मृत महिला का शव, दो व्यक्तियों ने की शर्मनाक हरकत








