Home » जॉब - एजुकेशन » कभी भी जारी हो सकता है UPSC मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

कभी भी जारी हो सकता है UPSC मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

UPSC Mains Admit Card:

UPSC Mains Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2026 परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक देशभर के निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (Admit Card) का इंतजार है। आयोग के अनुसार UPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा।

UPSC Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि UPSC परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे।
इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसे उम्मीदवारों को डाउनलोड करना होगा।
अंत में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

UPSC Mains Admit Card: कब से शुरू होगी परीक्षा-

UPSC परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में कराया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

डेट और सब्जेक्ट के अनुसार परीक्षा की तारीखें-

21 अगस्त 2026: पेपर-I (Essay), केवल सुबह की शिफ्ट में।
22 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट में पेपर-II (General Studies-I) और दूसरी शिफ्ट में पेपर-III (General Studies-II)।
23 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट में पेपर-IV (General Studies-III) और दूसरी शिफ्ट में पेपर-V (General Studies-IV)।
29 अगस्त 2026: पेपर-A (Indian Language), केवल सुबह की शिफ्ट में। इसमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
30 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट में पेपर-VI (Optional Subject-Paper-1) और दूसरी शिफ्ट में पेपर-VII (Optional Subject-Paper-2) होगा।

परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावेजों को ले जाना जरूरी-

UPSC Mains परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

यह भी पढ़े- ईरानी मिसाइल खतरे से घबराए ट्रंप, तुर्की से निकलते वक्त बदला विमान; रूबियो-बेसेंट बने ‘डिकॉय’