Home » अंतर्राष्ट्रीय » होर्मुज संकट के कारण बढ़ रही हैं तेल कीमतें, कई चीनी एयरलाइन कंपनियों की उड़ानें कैंसिल

होर्मुज संकट के कारण बढ़ रही हैं तेल कीमतें, कई चीनी एयरलाइन कंपनियों की उड़ानें कैंसिल

US-Iran conflict: : होर्मुज संकट के कारण बढ़ रही हैं तेल कीमतें, कई चीनी एयरलाइन कंपनियों की उड़ानें कैंसिल
US-Iran conflict: पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज संकट का असर साफ-साफ नजर आ रहा है। होर्मुज संकट की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल देखने को 
मिल रहा है। इसकी वजह से कई चीनी एयरलाइन कंपनियों ने फ्लाइट्स कैंसिल करना शुरू कर दिया है। इसका असर दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया पर भी पड़ सकता है।

 फ्लाइट्स कैंसिल होने से फंसे यात्री

कई चीनी यात्रियों ने अमेरिकी मीडिया सीएनएन को बताया कि पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग चीनी एयरलाइनों ने मशहूर छुट्टियों वाली जगहों के लिए फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं।फ्लाइट अचानक कैंसिल होने से कुछ यात्री फंस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में छुट्टियां मना रही 24 साल की ली हुओयू ने बताया कि उन्हें सिचुआन एयरलाइंस से एक टेक्स्ट मिला, जिसमें बताया गया कि अप्रैल के आखिर में चीन जाने वाली उनकी वापसी की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। ली ने कहा कि उन्होंने लौटने के बाद अगले दिन काम पर जाने का प्लान बनाया था। उन्होंने कहा, “अगर आखिरी मिनट में फ्लाइट कैंसिल की जाती है, तो मैं अगले दिन काम पर नहीं जा पाऊंगी और मुझे अपने बॉस को सब कुछ समझाना होगा।”

हेबेई प्रांत की एक ग्रेजुएट स्टूडेंट ऊना हान ने कहा कि उन्हें इस हफ्ते चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस से एक टेक्स्ट मिला, जिसमें बताया गया था कि अप्रैल के आखिर में बीजिंग से थाईलैंड के लिए उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। हान ने कहा, “मैं बहुत परेशान हूं, क्योंकि मैं इस ट्रिप को लेकर बहुत उत्साहित थी और यह चीन के बाहर मेरा पहला सफर था।”

US-Iran conflict: गोल्डन वीक पर असर 

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि चीन में मई के महीने में लेबर डे की पांच दिन की छुट्टी होती है, जिसे गोल्डन वीक कहा जाता है। ऐसे में फ्लाइट कैंसिल की गई है। गोल्डन वीक चीन के सबसे बिजी ट्रैवल सीजन में से एक है, जब बहुत से लोग इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं।
किसी भी चीनी एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल करने के बारे में सार्वजनिक ऐलान नहीं किया। सीएनएन ने चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस और सिचुआन एयरलाइंस से बात की, और दोनों ने पॉलिसी एडजस्टमेंट का हवाला देते हुए फ्लाइट कैंसिल करने की पुष्टि की।