Home » Foreign Affairs » अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई की ताकत

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई की ताकत

Usa freedom: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता केवल रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों की क्षमता पर साझा विश्वास भी इस रिश्ते को मजबूत बनाता है।

1.4 अरब भारतीयों की ओर से दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 1.4 अरब भारतीयों की ओर से वह राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की जनता को स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई के लिए एक मजबूत ताकत बन चुकी है और आने वाले वर्षों में यह साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

Usa freedom: भारत-अमेरिका संबंधों पर जताया भरोसा

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों की असीमित क्षमता में साझा विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 250 साल अमेरिका के लिए शांति, समृद्धि और प्रगति लेकर आएंगे, वहीं भारत-अमेरिका संबंध भी और मजबूत होंगे।

Usa freedom: अमेरिका में भव्य समारोह का आयोजन

अमेरिका में 250वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस ऐतिहासिक अवसर पर विशेष समारोह में शामिल होंगे। देशभर में आतिशबाजी, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कम्युनिटी इवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है। फिलाडेल्फिया में छह घंटे का मेगा कॉन्सर्ट रखा गया है, जबकि न्यूयॉर्क में दुनिया के कई बड़े जहाजों की परेड आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पिछले महीने हुई थी मोदी-ट्रंप की मुलाकात

Usa freedom: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पिछले महीने फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई थी। यह बैठक ऐसे समय हुई थी जब टैरिफ विवाद, भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर ट्रंप के बयान और अमेरिकी आव्रजन नीतियों को लेकर दोनों देशों के बीच कुछ मतभेद भी सामने आए थे।

 

 

ये भी पढ़े: लद्दाख में पर्यावरण बचाने के लिए बड़ी पहल, 100 पूर्व सैनिक संभालेंगे मोर्चा, मौके पर ही काट सकेंगे चालान