Home » नई दिल्ली » तरुण हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर क्या नैरेटिव फैला रहा वामपंथी गिरोह? ‘हिंदू की हत्या को बता रहे छोटी घटना’

तरुण हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर क्या नैरेटिव फैला रहा वामपंथी गिरोह? ‘हिंदू की हत्या को बता रहे छोटी घटना’

Uttam Nagar

Uttam Nagar: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई 26 वर्षीय युवक तरुण खटीक की हत्या के मामले में अब सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है। घटना के बाद जहां एक ओर पुलिस की जांच जारी है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर अलगअलग दावे और नैरेटिव सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी पक्ष से जुड़ी बताई जा रही एक युवती अपने परिवार को पीड़ित बताते हुए न्याय की मांग करती नजर आ रही है।

रोते हुए क्या दावा करती है युवती ?

वायरल वीडियो में युवती रोते हुए दावा करती है कि पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सामने रखी जा रही है, जबकि उनके परिवार की बात नहीं सुनी जा रही। वह कहती है कि घटना के बाद उनके घर पर बुलडोजर चलाए जाने से उनका परिवार भी मुश्किल में आ गया है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। युवती का यह भी कहना है कि विवाद को बढ़ाचढ़ाकर पेश किया जा रहा है और उनके अनुसार शुरुआत एक छोटी सी कहासुनी से हुई थी।

युवती के मुताबिक, होली के दिन उनकी एक रिश्तेदार बाजार से सामान लेने जा रही थीं, तभी उन पर पानी से भरा गुब्बारा गिरा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई जो बाद में झगड़े में बदल गई। वीडियो में युवती यह भी दावा करती है कि उनके परिवार के लड़कों ने किसी पर हमला नहीं किया और पूरे मामले में उनके पक्ष को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Uttam Nagar: सोशल मीडिया पर बहस तेज

वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। कुछ लोग इसे मामले का दूसरा पक्ष बताते हुए साझा कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे भ्रामक जानकारी बताकर खारिज कर रहे हैं। इसी दौरान कुछ राजनीतिक नेताओं और संगठनों ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दिल्ली में एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए और किसी एक पक्ष के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। दूसरी ओर, कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने अलगअलग दावे करते हुए कहा कि विवाद की शुरुआत गुब्बारे से नहीं बल्कि कथित तौर पर किसी अन्य घटना से हुई थी। कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया कि घटना के समय दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और स्थिति अचानक हिंसक हो गई। हालांकि इन दावों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारियों को भी परखा जा रहा है।

ये भी पढ़े… उत्तम नगर में बुलडोजर कार्रवाई से नाखुश तरुण के परिजनों ने CM रेखा गुप्ता से की ये बड़ी मांग…