Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » Uttar Pradesh: चाची-भतीजे ने पेड़ की डाल पर एक साथ की आत्महत्या

Uttar Pradesh: चाची-भतीजे ने पेड़ की डाल पर एक साथ की आत्महत्या

Uttar Pradesh: चाची-भतीजे ने पेड़ की डाल पर एक साथ की आत्महत्या

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ से युवक और महिला के शव लटके मिले। दोनों के शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ की डाल से झूलते पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम युवक अचानक घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पता चला कि पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला भी घर पर नहीं है। दोनों के एक साथ गायब होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।युवक के पिता ने बताया कि रात में बेटे से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि उसे खोजने की कोशिश न करें, वह सुबह तक लौट आएगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

Uttar Pradesh: पहले से चल रहा था संबंध, परिवारों में तनाव

ग्रामीणों के अनुसार, युवक और महिला पड़ोसी थे। रिश्तेदारी में महिला युवक की ‘चाची’ लगती थी और युवक उसे इसी संबोधन से बुलाता था। बताया जा रहा है कि महिला युवक से उम्र में लगभग 8 साल बड़ी थी। दोनों के बीच करीब एक साल से नजदीकियों की चर्चा थी, जिसे लेकर गांव में पहले भी पंचायत हो चुकी थी।युवक की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी, जबकि महिला भी शादीशुदा थी और उसके बच्चे हैं। परिवारों को उनके संबंधों की जानकारी मिलने के बाद कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।

Uttar Pradesh: गांव से कुछ दूरी पर मिला शव

बुधवार सुबह गांव से करीब 800 मीटर दूर खेतों की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक ग्रामीण ने पेड़ से दो शव लटकते देखे। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। पहचान करने पर पता चला कि शव उसी युवक और महिला के हैं जो रात से लापता थे।सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

Uttar Pradesh: पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में मातम पसरा है। युवक के माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं महिला के परिवार में भी गहरा शोक है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

ये भी पढ़े…अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान पर फिर भड़के लोग, भागवत कथा में पुलिस ने किया लाठीचार्ज