ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » एटा में ईंट-खुरपी से प्रेमी-प्रेमिका का अंत

एटा में ईंट-खुरपी से प्रेमी-प्रेमिका का अंत

एटा में ईंट-खुरपी से प्रेमी-प्रेमिका का अंत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के पिता और अन्य परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Uttar Pradesh News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

यह मामला थाना जैथरा क्षेत्र के गढ़िया सुहागपुर गांव का है। गांव निवासी अशोक दिल्ली में ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पांच बेटियां और दो बेटे हैं। मृतका चौथे नंबर की बेटी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को युवती की शादी तय थी और उसी दिन उसकी बारात आने वाली थी।रविवार रात करीब आठ बजे उसका प्रेमी दीपक उससे मिलने घर पहुंच गया। इसी दौरान पिता ने दोनों को एक साथ देख लिया।

Uttar Pradesh News: आपत्तिजनक हालत देखकर बेकाबू हुआ पिता

बताया जा रहा है कि बेटी और उसके प्रेमी को देखकर पिता आपा खो बैठा। इसके बाद उसने अन्य परिजनों और कुछ ग्रामीणों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर दोनों को बेरहमी से पीटा। ईंटों से सिर कुचल दिया गया और खुरपी से गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती और दीपक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों ने इलाहाबाद में आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी, लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दीपक पहले भी युवती को लेकर नोएडा जा चुका था, जिससे परिजन बेहद नाराज़ थे। इसी वजह से युवती के पिता और रिश्तेदारों ने उससे दूरी बना ली थी।

शादी से पहले टूटा सपना, उजड़ गया घर

परिवार ने कई बार युवती की शादी तय करने की कोशिश की, लेकिन उसके प्रेम संबंधों की जानकारी सामने आते ही रिश्ते टूट जाते थे। इस बार भी शादी तय हुई थी और सोमवार को बारात आनी थी। इसके बाद 25 जनवरी को उसकी बड़ी बहन की भी शादी होनी थी, लेकिन इस हत्याकांड ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

Uttar Pradesh News: रातों-रात किया गया अंतिम संस्कार, पुलिस तैनात

घटना के बाद परिजनों ने भारी सुरक्षा के बीच दोनों का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़े: ट्रंप ने शेयर की एडिटेड फोटो, कहा ‘वेनेजुएला अब मेरी जिम्मेदारी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल