Home » उत्तराखंड » हरिद्वार के हर की पौड़ी पर शराब के नशे में युवकों का हंगामा, महिलाओं से छेड़खानी

हरिद्वार के हर की पौड़ी पर शराब के नशे में युवकों का हंगामा, महिलाओं से छेड़खानी

Uttarakhand news: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाट भक्तों से भरे हुए हैं। लेकिन इसी बीच कुछ लोग धार्मिक स्थलों की मर्यादा को शर्मसार करने से भी पीछे नहीं हट रहे। हरिद्वार से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत चार युवकों ने गंगा घाट और बाजार में जमकर हुड़दंग मचाया। महिलाओं से अभद्रता और श्रद्धालुओं से बदतमीजी के आरोप में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

बाजार में महिलाओं से अभद्रता, लोगों ने बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम गंगा आरती खत्म होने के बाद चार युवक नशे की हालत में बाजार में घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक दुकानदारों और वहां मौजूद महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकतें कर रहे थे। कभी महिलाओं को धक्का मारना तो कभी उन्हें गलत तरीके से छूना, उनकी हरकतों से बाजार में मौजूद लोग परेशान हो गए। स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों ने युवकों की इन हरकतों का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Uttarakhand news: गंगा घाट पर भी किया हंगामा

बाजार में उत्पात मचाने के बाद चारों युवक हर की पौड़ी गंगा घाट पहुंच गए। यहां भी उन्होंने शराब के नशे में अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। घाट पर मौजूद परिवारों और महिलाओं ने जब विरोध किया तो युवक गाली-गलौज पर उतर आए। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत हर की पौड़ी पुलिस चौकी को सूचना दी।

Uttarakhand news: पुलिस पहुंचते ही उतर गया सारा नशा

सूचना मिलते ही हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों युवकों को गंगा घाट से हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। पुलिस कार्रवाई होते ही चारों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। शुरुआती जानकारी में युवकों को हरियाणा का बताया जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी

इस घटना के बाद हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों में काफी नाराजगी देखने को मिली। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं का हमेशा स्वागत है, लेकिन धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना और महिलाओं से बदसलूकी करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आस्था के केंद्रों को पर्यटन स्थल समझकर मर्यादा भूल जाते हैं, जबकि हरिद्वार करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

Uttarakhand news: घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल media पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा हों।

 

 

ये भी पढ़े: CBSE On-Screen Marking System पर बढ़ा विवाद, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- ‘एक भी छात्र की शिकायत अनसुनी नहीं होगी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments