Home » स्पोर्ट्स » 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका, बने सबसे युवा चयनित खिलाड़ी; श्रेयस अय्यर टी-20 कप्तान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका, बने सबसे युवा चयनित खिलाड़ी; श्रेयस अय्यर टी-20 कप्तान

Vaibhav Suryavanshi:

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 15 साल 71 दिन के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वे भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है।

वैभव ने तोड़ा शेफाली और सचिन का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम में चयनित होने के मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले शेफाली वर्मा 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए चुनी गई थीं, जबकि पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्हें 16 साल 194 दिन की उम्र में टीम इंडिया में जगह मिली थी।

Vaibhav Suryavanshi: सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं

यदि वैभव को इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे या एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिलता है, तो वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बन जाएंगे। वर्तमान में यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 के स्टार रहे वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस दौरान उन्होंने मात्र 36 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा।

श्रेयस अय्यर की ढाई साल बाद वापसी

श्रेयस अय्यर की करीब ढाई साल बाद भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 498 रन बनाए और अपनी कप्तानी क्षमता से भी प्रभावित किया। इससे पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को सफल नेतृत्व दे चुके हैं।

खराब फॉर्म के कारण बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को हालिया खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर किया गया है। टी-20 विश्व कप 2026 और IPL 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। हालांकि उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 और एशिया कप 2025 का खिताब जीता था।

यह भी पढे़ : Khan Sir arrest: खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार, पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर की तैयारी; कोचिंग के बाहर रातभर डटे रहे छात्र