Home » स्पोर्ट्स » क्या T२० इंटर नेशनल टूर् मे खेलकर वैभव सूर्यवंशी बनेगे भारत के सबसे यंगइस्त प्लेयर

क्या T२० इंटर नेशनल टूर् मे खेलकर वैभव सूर्यवंशी बनेगे भारत के सबसे यंगइस्त प्लेयर

Spread the love

Vaibhav suryawansi: १५ साल के वैभव सूर्यवंशी गॉडफादर ऑफ क्रिकेट का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं| आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इस आईपीएल सीजन में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने क्या कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। यह बहुत दुर्लभ है कि कोई इतना प्रतिभाशाली और युवा हो।” उनका यह मानना है कि ऐसे टैलेंट को एक मौका मिलना चाहिए। माना जा रहा है कि आगामी टी20 इंटरनेशनल आयरलैंड दौरे पर वैभव टीम इंडिया की ओर से अपना पहला डेब्यू मैच खेलेंगे। चयनकर्ता वैभव की पारी पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। यदि उन्होंने अपना फॉर्म इसी तरह बरकरार रखा, तो जल्द ही सूर्यवंशी टीम इंडिया की तरफ से खेलते नजर आएंगे। पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने भी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को यह सलाह दी है कि बिना किसी देरी के वैभव को आगामी आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

इस रिकॉर्ड को तोड़ते ही वैभव बनेगे भारतीये टीम के यंगइस्त प्लेयर|

इंटरनेशनल स्तर पर भारत को रेप्रेज़ेंट करने वाले, सचिन तेंदुलकर सबसे यंग मेल खिलाडी हैं| उन्होंने अपना पहला डेब्यू मैच 16 साल की उम्र में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं, भारत की ओर से खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा हैं, जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपने देश के लिए खेला था। यह वही रिकॉर्ड है जिसे वैभव जल्द ही तोड़ने वाले हैं, बस अब इंतजार है तो आयरलैंड दौरे के लिए उनके चयन का।

Vaibhav suryawansi: वैभव का आईपीएल-19 के सीजन में फॉर्म कैसा है?

इस सीजन वैभव की धुआंधार बल्लेबाजी ने सबके होश उड़ा दिए हैं। 15 साल के इस बाएं हाथ के खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 26 गेंदों पर 78 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों पर 52, वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह, जोश हेज़लवुड जैसे उम्दा गेंदबाजों के सामने भी सूर्यवंशी ने अपने कड़क प्रदर्शन से सबको अचंभित कर दिया। वैभव का मानना है कि ध्यान सिर्फ गेंद पर होना चाहिए न कि इस पर कि वह गेंद कौन डाल रहा है, और शायद यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है।

भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे का औपचारिक आगाज़।

Vaibhav suryawansi: 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल आयरलैंड दौरे की शुरुआत 26 जून से 28 जून के बीच बताई जा रही है। इसके बाद भारत इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा, जिसका आगाज़ 1 जुलाई, 2026 से होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सुनिश्चित किया है कि वैभव और कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार क्रिकेट बोर्ड का पूरा ध्यान युवा, दुर्लभ और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देने पर है।

 

Written by: Saloni Bhardwaj

 

ये भी पढ़े: गाजियाबाद में 10 करोड़ की रंगदारी का खुलासा, बिल्डर को धमकाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments