Vande Mataram Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राजकीय कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के केवल शुरुआती दो पद गाने का निर्देश दिया है। हालांकि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और केंद्र सरकार के प्रतिनिधित्व वाले कार्यक्रमों में इसके सभी छह पद गाए जाएंगे।
Vande Mataram Karnataka: राजकीय कार्यक्रमों में सिर्फ शुरुआती दो पद-
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि राज्य सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल शुरुआती दो पद ही गाए जाएं। हालांकि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधित्व वाले कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के सभी छह पद गाए जाएंगे। राज्य सरकार का यह आदेश केंद्र सरकार के उस निर्देश के बीच आया है, जिसमें आधिकारिक कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सभी छह पद गाने या बजाने का प्रोटोकॉल तय किया गया है।
Vande Mataram Karnataka: केंद्र ने सभी छह पदों का प्रोटोकॉल तय किया-
दरअसल, जनवरी 2026 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगीत के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल जारी किया था। इसके तहत आधिकारिक कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सभी छह पद बजाने या गाने का निर्देश दिया गया था। कांग्रेस ने केंद्र के इस निर्देश का विरोध किया था। पार्टी ने कहा था कि उसके कार्यक्रमों में केवल राष्ट्रगीत के पहले दो पद ही गाए जाएंगे। अब कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने भी राज्य के आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए शुरुआती दो पदों का निर्देश जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में भी ‘वंदे मातरम’ पर विवाद-
‘वंदे मातरम’ को लेकर जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच मतभेद सामने आया है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने बुधवार को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान पूरा राष्ट्रगीत गाए जाने पर आपत्ति जताया। कर्रा ने X पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों, गीतों और परंपराओं का हर भारतीय के दिल में विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि इन-की ताकत भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ बांधे रखने में है।
कांग्रेस नेता ने पूरे संस्करण को गाए जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि आजादी के बाद अपनाया गया संस्करण ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व को बनाए रखने के साथ देश की विविधतापूर्ण संस्कृति और संवैधानिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा देशभक्ति का नहीं, बल्कि संवैधानिक सोच का है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस को दिया जवाब-
कर्रा के बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने जवाब दिया। उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण बजाया गया था। सादिक ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कर्रा से कहा कि उन्हें अपनी कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्रियों के काम पर भी नजर डालनी चाहिए और इस मुद्दे पर अपने विचार साझा करने चाहिए।
यह भी पढ़े- घटने की बजाय फिर बढ़ी चीनी की कीमत, यूपी की मिलों ने दाम घटाने से किया इनकार








