Home » Foreign Affairs » वेनेजुएला में 589 मौतों के बाद भारत का बड़ा मानवीय कदम, मेडिकल टीम और ‘भीष्म क्यूब’ लेकर रवाना हुई सेना

वेनेजुएला में 589 मौतों के बाद भारत का बड़ा मानवीय कदम, मेडिकल टीम और ‘भीष्म क्यूब’ लेकर रवाना हुई सेना

Venezuela Earthquake: उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता के तहत बड़ा कदम उठाया है। भूकंप में अब तक 589 लोगों की मौत की खबर है। ऐसे मुश्किल समय में भारतीय सेना ने राहत और इलाज के लिए अपनी विशेष मेडिकल टीम वेनेजुएला भेजी है।

हिंडन एयरबेस से रवाना हुई मेडिकल टीम

भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की 41 सदस्यीय मेडिकल टीम शुक्रवार दोपहर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों के जरिए वेनेजुएला के लिए रवाना हुई। टीम में 9 मेडिकल अधिकारी भी शामिल हैं।

Venezuela Earthquake: प्रभावित लोगों को मिलेगा तत्काल इलाज

सेना के मुताबिक, यह मेडिकल टीम भूकंप प्रभावित इलाकों में आपातकालीन चिकित्सा, ट्रॉमा मैनेजमेंट, जीवनरक्षक सर्जरी और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी, ताकि घायल लोगों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके।

Venezuela Earthquake: 6 टन मेडिकल सप्लाई भी भेजी गई

मेडिकल टीम अपने साथ करीब 6 टन राहत और मेडिकल सामग्री भी लेकर गई है, जिसे विदेश मंत्रालय ने उपलब्ध कराया है। इसके अलावा एक विमान में ‘भीष्म क्यूब’ (BHISHM Cube) भी भेजा गया है, जिसे आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत विकसित किया गया है।

क्या है ‘भीष्म क्यूब’?

‘भीष्म क्यूब’ भारत की एक आधुनिक और पोर्टेबल मोबाइल मेडिकल यूनिट है, जिसे प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय संकट के समय तेजी से तैनात किया जा सकता है। इसे कुछ ही समय में एक पूर्ण फील्ड हॉस्पिटल में बदला जा सकता है, जहां करीब 200 मरीजों का इलाज करने की क्षमता है।

भीष्म क्यूब में मिलती हैं ये सुविधाएं

इस यूनिट में पोर्टेबल वेंटिलेटर, मरीजों की निगरानी के उपकरण, डायग्नोस्टिक मशीनें, सर्जिकल उपकरण, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम और बिजली उत्पादन की व्यवस्था मौजूद है। यह इमरजेंसी ट्रॉमा केयर, आईसीयू और सर्जरी जैसी सुविधाएं देने में सक्षम है।

‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत पहुंची मदद

Venezuela Earthquake: भारतीय सेना ने बताया कि ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation Amistad) के तहत भेजी गई यह मेडिकल टीम भारत की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही यह भी दिखाती है कि भारत संकट के समय अपने मित्र देशों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है।

 

 

ये भी पढ़े: दिल्ली मुंडका फैक्ट्री हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत