Home » राष्ट्रीय » Vijay Kumar: पटना में अवैध होर्डिंग्स हटाने का 24 घंटे का अल्टीमेटम

Vijay Kumar: पटना में अवैध होर्डिंग्स हटाने का 24 घंटे का अल्टीमेटम

Vijay Kumar

Vijay Kumar: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजधानी पटना में अवैध होर्डिंग्स और पार्किंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि शहर में लगे सभी अवैध होर्डिंग्स को 24 घंटे के भीतर हटाया जाए। सरकार ने इसे राजस्व चोरी रोकने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

1,092 होर्डिंग की समीक्षा, 849 अवैध

सरकार द्वारा की गई हालिया समीक्षा में पटना शहर में कुल 1,092 होर्डिंग्स की पहचान की गई। इनमें 243 होर्डिंग वैध पाए गए, जबकि 849 को अवैध घोषित किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन सभी अवैध होर्डिंग्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Vijay Kumar: नुकसान पर सरकार सख्त

विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध होर्डिंग्स और पार्किंग के कारण सरकार को हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। बिना अनुमति के विज्ञापन और पार्किंग वसूली का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिस पर अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शहर की सुंदरता भी बिगाड़ता है।

संयुक्त ‘बुलडोजर अभियान’ की तैयारी

निर्देश के बाद नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और राजस्व विभाग संयुक्त अभियान चलाने की तैयारी में हैं। उपमुख्यमंत्री ने अवैध पार्किंग के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि जनता से अवैध वसूली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार पूरी व्यवस्था की व्यापक समीक्षा भी करेगी।

ये भी पढ़ें… भारत अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीद बढ़ाने पर विचार में, रूसी आयात पर सस्पेंस