Home » स्पोर्ट्स » विराट कोहली का वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना लगभग तय, BCCI से मिला बड़ा सपोर्ट

विराट कोहली का वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना लगभग तय, BCCI से मिला बड़ा सपोर्ट

Virat Kohli 2027 ODI World Cup:

Virat Kohli 2027 ODI World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इसी के साथ टीम के सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। रवींद्र जडेजा का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी सवाल बने हुए हैं। हालांकि, विराट कोहली के फैंस के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

Virat Kohli 2027 ODI World Cup: वर्ल्ड कप 2027 में खेल सकते हैं विराट कोहली-

न्यूज 24 के रिपोर्टर वैभव भोला की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम में बनाए रखना चाहती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड के अधिकांश सदस्य कोहली को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए देखना चाहते हैं। विराट कोहली ने हाल की कुछ वनडे सीरीज में बल्ले से अहम योगदान दिया है। उनके अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट भी उन्हें भविष्य की योजनाओं का हिस्सा मान रही है।

Virat Kohli 2027 ODI World Cup: 2008 से टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं कोहली-

विराट कोहली ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से वह भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भी उनका अनुभव टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर कोहली के आंकड़े भी उम्मीद जगाते हैं। फिलहाल वनडे क्रिकेट से उनके संन्यास को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली खुद तय करेंगे कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कब तक खेलना चाहते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में आएंगे नजर-

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली फिलहाल आराम कर रहे हैं। इसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं। साल 2026 में कोहली के खाते में अभी कई वनडे मुकाबले और आने हैं। इन मैचों में उनका प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

शुभमन गिल भी मानते हैं कोहली के अनुभव की अहमियत-

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल कई मौकों पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभव और टीम पर उनके प्रभाव की बात कर चुके हैं। गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम को दोनों सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा मिल रहा है। ऐसे में विराट कोहली को लेकर चयनकर्ताओं का रुख भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर कोहली फिट रहते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनकी मौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा फायदा हो सकती है

यह भी पढ़े- ‘अगर खुद को न बचाता तो भीड़ मेरी जान ले लेती’, गिरफ्तारी के बीच स्वतंत्र भारद्वाज की सफाई