Home » मध्य प्रदेश » जेएनयू नारेबाजी: विश्वास सारंग ने कहा- कृत्य देशद्रोह के समान, विपक्ष पर साधा निशाना जिम्मेदार

जेएनयू नारेबाजी: विश्वास सारंग ने कहा- कृत्य देशद्रोह के समान, विपक्ष पर साधा निशाना जिम्मेदार

Spread the love

Vishwas Sarang’s allegation: मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने दिल्ली के जेएनयू कैंपस में सोमवार रात प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगे नारों की तीखी आलोचना की। उन्होंने इस कृत्य को देशद्रोह बताया और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

देशद्रोह के समान बताया कृत्य

सारंग ने कहा कि जेएनयू में हुए यह कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उनका कहना था कि इसे केवल छात्रों की मानसिकता तक सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी विदेश यात्राओं और बयानबाजी ने इस मानसिकता को बढ़ावा दिया और भारत के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई।

Vishwas Sarang’s allegation: विपक्ष पर तंज और संवैधानिक सवाल

विश्वास सारंग ने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर सवाल उठाने से यह मानसिकता और पनपती है। जब संवैधानिक व्यवस्थाओं या चुनाव आयोग पर भी प्रश्न खड़े किए जाते हैं, तो ऐसे घटनाओं का मार्ग प्रशस्त होता है।

सांस्कृतिक और नैतिक आपत्तियां

सारंग ने जोर देकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ गाली देना हमारे देश के संस्कारों के खिलाफ है। जेएनयू में सोमवार रात हुई नारेबाजी इसी मानसिकता का परिणाम है और इसे देशद्रोह के रूप में देखा जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष

मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गांव-गांव भ्रमण पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस की रणनीति है। हर भारतीय नागरिक कहीं भी जा सकता है, लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं होगा।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जहां-जहां पांव पड़े संतन के, तहां-तहां बंटाधार।”

ये भी पढ़े… तूफानगंज में हंगामा: भाजपा बीएलए-2 पर हमला, तृणमूल समर्थित असामाजिक तत्वों पर आरोप

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments