Vlamdir putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए भीषण तूफान और भारी तबाही पर गहरा दुख जताया है। पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की वह कामना करते हैं।
उत्तर प्रदेश में भारी तबाही
बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। तूफान की वजह से पेड़ उखड़ गए, मकानों को नुकसान पहुंचा और अलग-अलग हादसों में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।
Vlamdir putin: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश
क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में पुतिन ने कहा, “उत्तर प्रदेश में चक्रवात और खराब मौसम के कारण हुई भारी जानमाल की हानि पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें।” उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि रूस इस दुख की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है।
Vlamdir putin: सीएम योगी ने दिए राहत के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि प्रभावित परिवारों तक 24 घंटे के भीतर हर जरूरी मदद पहुंचाई जाए। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज और राहत सामग्री की व्यवस्था करने के आदेश भी दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Vlamdir putin: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कुछ जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: शी जिनपिंग की ट्रंप को दोटूक चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर बढ़ सकता है टकराव








