Weekly Rashifal 2026: लग्नराशि के आधार पर इस साप्ताहिक भविष्यफल में जानिए कि आने वाला सप्ताह आपके परिवार, पैसों, सेहत और कामकाज के लिए कैसा रहेगा। आपको इस हफ्ते क्या लाभ मिल सकते हैं, किन बातों में सावधानी रखनी चाहिए और किन कार्यों से आपको फायदा होगा—यह सब विस्तार से पढ़ें।
मेष लग्नराशि
मेष लग्न वाले लोगों को सप्ताह की शुरुआत में व्यापार से अच्छे लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते के बीच में सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। कामकाज ज्यादा रहने से व्यस्तता बनी रहेगी।

Weekly Rashifal 2026: वृषभ लग्नराशि
वृषभ लग्न के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में काम या व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद संभव हैं। सप्ताह के मध्य में सेहत का विशेष ध्यान रखें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला रहेगा।
मिथुन लग्नराशि
मिथुन लग्न वालों को इस सप्ताह धन लाभ मिल सकता है। हालांकि, कुछ अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें और बोलते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क लग्नराशि
कर्क लग्न के लोगों को काम से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मेहनत भरा हो सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी कारण से मन थोड़ा अशांत रह सकता है।

Weekly Rashifal 2026: सिंह लग्नराशि
सिंह लग्न के जातकों का आत्मविश्वास इस सप्ताह ऊंचा रहेगा। हालांकि, दैनिक सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
कन्या लग्नराशि
कन्या लग्न वालों को इस सप्ताह आलस्य परेशान कर सकता है। संतान के साथ मतभेद संभव हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कामकाज के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी को कोई फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में कुछ नकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। बोलचाल में संयम रखें।
तुला लग्नराशि
तुला लग्न के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिवार से जुड़ी कुछ चिंताएँ हो सकती हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के मध्य में काम के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धन से जुड़ी परेशानियाँ कम होंगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नकारात्मक सोच से दूर रहें।
वृश्चिक लग्नराशि
वृश्चिक लग्न वालों को काम के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अनजाने डर से मन परेशान हो सकता है। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे। आलस्य से बचें और रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरा करें।

Weekly Rashifal 2026: धनु लग्नराशि
धनु लग्न के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। काम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों से मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। भाग्य आपका साथ दे सकता है और सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं।
मकर लग्नराशि
मकर लग्न वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनकी सेहत चिंता का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। संतान के साथ मतभेद से बचें। अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है। यात्रा के योग हैं। सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। बेकार के कामों से दूर रहें।
कुंभ लग्नराशि
कुंभ लग्न के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। काम के क्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं और सहयोग कम मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं।
Weekly Rashifal 2026: मीन लग्नराशि
मीन लग्न वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत भरा रह सकता है। काम से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। आलस्य से दूर रहें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। गुस्से में आकर कोई निर्णय न लें। लाभ की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। काम के कारण भागदौड़ बनी रह सकती है। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
महत्वपूर्ण सूचना
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर सामान्य भविष्यफल है। किसी विशेष और सटीक परिणाम के लिए अपनी जन्मपत्री और दशा-अंतरदशा का विस्तृत अध्ययन किसी योग्य ज्योतिषी से अवश्य कराएं।






