Home » एक्सक्लूसिव » बंगाल में भाजपा सरकार का मंत्रालय बंटवारा निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, दिलीप घोष संभालेंगे ग्रामीण विकास विभाग

बंगाल में भाजपा सरकार का मंत्रालय बंटवारा निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, दिलीप घोष संभालेंगे ग्रामीण विकास विभाग

West Bengal Cabinet:

West Bengal Cabinet: पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार ने सोमवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने गृह मंत्रालय समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। PTI के मुताबिक, Nisith Pramanik को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं Dilip Ghosh को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास और कृषि विपणन विभाग दिया गया है।

अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

सरकार ने Agnimitra Paul को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण और नगर निकाय विभाग सौंपे हैं।इसके अलावा Ashok Kirtania को खाद्य एवं आपूर्ति और सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। वहीं Kshudiram Tudu को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

West Bengal Cabinet: मनोज कुमार अग्रवाल बने नए चीफ सेक्रेटरी

पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी Manoj Kumar Agarwal को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अग्रवाल फिलहाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी और गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

West Bengal Cabinet: भाजपा ने पहली बार बनाई सरकार

4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में Bharatiya Janata Party ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीतकर पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाई। वहीं All India Trinamool Congress 80 सीटों पर सिमट गई। राज्य की फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है, जबकि परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढे़ : 31 सीटों के नतीजों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC, कहा- कटे वोटों से कम रहा जीत का अंतर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments