Home » पश्चिम बंगाल » पहले चरण में हिंदू वोटर्स पर भरोसा, 125 सीटों का दावा- क्या सच होगा अनुमान? शुभेंदु अधिकारी के दावे से मची हलचल!

पहले चरण में हिंदू वोटर्स पर भरोसा, 125 सीटों का दावा- क्या सच होगा अनुमान? शुभेंदु अधिकारी के दावे से मची हलचल!

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने उच्च मतदान प्रतिशत को पार्टी के पक्ष में बताते हुए दावा किया है कि भाजपा पहले चरण की 152 सीटों में से करीब 125 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है और जनता इस बार निर्णायक जनादेश देने के मूड में है।

रिकॉर्ड मतदान को बताया बदलाव का संकेत

अधिकारी ने पहले चरण में करीब 91 प्रतिशत से अधिक मतदान को लोकतंत्र के लिए सकारात्मक बताते हुए इसे भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन का संकेत बताया। उन्होंने निर्वाचन आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सख्ती के कारण मतदान प्रक्रिया अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रही।

West Bengal Election 2026: अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक वोटों पर बयान

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जनविरोधी माहौल है। इसके चलते अल्पसंख्यक वोट एकजुट होते दिख रहे हैं, लेकिन उनका दावा है कि अंतिम परिणाम यह दिखाएंगे कि हिंदू मतदाताओं का बड़ा हिस्सा भाजपा के साथ है।

दूसरे चरण को लेकर भी जताया भरोसा

भाजपा नेता ने कहा कि दूसरे चरण में भी पार्टी की स्थिति मजबूत बनी हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, जो चुनाव की निष्पक्षता के लिए चुनौती है।

West Bengal Election 2026: नतीजों पर टिकी नजर

अब सभी की निगाहें 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि क्या भाजपा का दावा सही साबित होता है या फिर तृणमूल कांग्रेस सत्ता बरकरार रखती है।

ये भी पढ़े… कृषि क्षेत्र में यूपी की बड़ी छलांग: क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में बोले CM योगी, यूपी की कृषि विकास दर 18% तक पहुंची

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments