Home » जनरल नॉलेज » जहां पूरे देश में तेल के लिए मची है मारामारी जानिए जमीन के नीचे कैसे बनता है ये कच्चा तेल

जहां पूरे देश में तेल के लिए मची है मारामारी जानिए जमीन के नीचे कैसे बनता है ये कच्चा तेल

जहां पूरे देश में तेल के लिए मची है मारामारी जानिए जमीन के नीचे कैसे बनता है ये कच्चा तेल !

Crude Oil: आज हालात ऐसे हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ते ही पूरे देश में हलचल मच जाती है… हर कोई पूछता है इतना जरूरी तेल आखिर आता कहां से है? क्यों इसके लिए दुनिया भर में खींचतान चलती रहती है?धरती के अंदर छुपा ये  तेल आसमान से नहीं गिरतातेल ये कोई आज की बनी चीज नहीं है ये लाखों-करोड़ों साल पुरानी कहानी है।कभी धरती पर विशाल समुद्र हुआ करते थे। उन समुद्रों में रहने वाले छोटे-छोटे जीव और पौधे जब मरते गए, तो वे नीचे तलहटी में जमा होते गए। समय के साथ उन पर मिट्टी, रेत और पत्थरों की मोटी परतें चढ़ती चली गईं।धीरे-धीरे दबाव बढ़ा धरती के अंदर की गर्मी बढ़ी और बिना ऑक्सीजन के उसी दबे हुए जैविक पदार्थ ने बदलकर ले लिया नया रूप कच्चा तेल

Crude Oil: लाखों साल में बनता है… मिनटों में खत्म हो जाता है

तेल बनने की प्रक्रिया इतनी धीमी है कि इंसान की कई पीढ़ियां गुजर जाएं, तब जाकर थोड़ा सा तेल बनता है। लेकिन इस्तेमाल? वो तो कुछ ही सेकंड में हो जाता है गाड़ी स्टार्ट हुई और तेल खत्म।यही वजह है कि आज तेल के लिए पूरी दुनिया में होड़ मची हुई है।

हर जगह क्यों नहीं मिलता तेल?

अब बड़ा सवाल अगर तेल धरती के अंदर बनता है, तो हर जगह क्यों नहीं मिलता? असल में इसके लिए तीन बड़ी शर्तें जरूरी होती हैं ऐसी जगह जहां पहले समुद्र रहे हों जहां जैविक पदार्थ भरपूर मात्रा में दबा हो और जहां जमीन के अंदर ऐसी चट्टानें हों जो तेल को रोककर जमा कर सकेंयानी जहां ये तीनों चीजें नहीं हैं… वहां तेल मिलने का सवाल ही नहीं उठता।

Crude Oil: दुनिया के कुछ देशों के पास ही क्यों है तेल की ताकत?

यही वजह है कि दुनिया के कुछ ही देश जैसे वेनेजुएला, सऊदी अरब, रूस और इरान  तेल के खजाने पर बैठे हैं।और भारत?भारत के पास भी तेल है, लेकिन जरूरत के मुकाबले बहुत कम। इसलिए हमें अपनी ज़रूरत का बड़ा हिस्सा बाहर से मंगवाना पड़ता है।तेल की मारामारी का असली कारण यही है जब चीज कम हो  और जरूरत ज्यादा तो लड़ाई होना तय है।तेल सिर्फ ईंधन नहीं है ये देश की अर्थव्यवस्था, सेना, ट्रांसपोर्ट और विकास सब कुछ चलाता है।इसलिए जब सप्लाई कम होती है या तनाव बढ़ता है तो पूरी दुनिया में तेल की मारामारी शुरू हो जाती है।सीधी बात तेल धरती के अंदर लाखों साल में बनता है, लेकिन आज की जरूरतें इतनी तेज हैं।

ये भी पढ़े: खिड़की से नोट फेंकती महिला का वीडियो वायरल, सड़क पर मची लूट की होड़