Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » हमलावर को चंद सेकंड में दबोचा गया, ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की जमकर सराहना की

हमलावर को चंद सेकंड में दबोचा गया, ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की जमकर सराहना की

हमले की कोशिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसी सक्रिय
हमले की कोशिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसी सक्रिय

White House Shooting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन के डिनर के पास अचानक गोली चलने की घटना हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रंप के मुताबिक, एक हथियारबंद शख्स ने सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया।

ट्रंप का बयान: कुछ ही सेकंड में हुआ पूरा घटनाक्रम

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने और फर्स्ट लेडी ने तेज आवाज सुनी, जो उन्हें किसी ट्रे के गिरने जैसी लगी, लेकिन वह आवाज बहुत दूर से आई थी और असल में यह गोली चलने की घटना थी।

White House Shooting: इट हाउस डिनर में अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप
इट हाउस डिनर में अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप

सीक्रेट सर्विस की तेज कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि एजेंट्स ने बेहद तेजी से प्रतिक्रिया दी और हमलावर को रोक दिया। जानकारी के अनुसार, एक एजेंट को गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित बच गया क्योंकि उसने बुलेटप्रूफ वेस्ट पहन रखी थी। ट्रंप ने कहा कि वेस्ट ने उसकी जान बचा ली और वह अब ठीक है और पूरी तरह सुरक्षित है।

इट हाउस डिनर में अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप
इट हाउस डिनर में अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप

आरोपी कैलिफोर्निया का रहने वाला, जांच जारी

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया शख्स कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि उसने यह हमला अकेले किया था या इसके पीछे कोई और भी शामिल था। ट्रंप ने उसे एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति बताया।

फर्स्ट लेडी और ट्रंप को तुरंत सुरक्षित निकाला गया

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रंप ने बताया कि सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया और सुरक्षा टीम ने बहुत तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते थे कि कार्यक्रम जारी रहे, लेकिन सुरक्षा नियमों के कारण सभी को बाहर निकालना जरूरी था।

इट हाउस डिनर में अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप
इट हाउस डिनर में अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप

ट्रंप ने दी एकता और सुरक्षा पर जोर

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि सार्वजनिक जीवन कितना जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इससे उनके काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने देश के लोगों से एकता बनाए रखने की अपील की और कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी को साथ आना चाहिए।

वॉशिंगटन हिल्टन होटल पहले भी एक ऐतिहासिक घटना का गवाह रहा है। साल 1981 में यहां राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर हत्या की कोशिश की गई थी। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि अमेरिकी नेताओं के आसपास सुरक्षा खतरे हमेशा बने रहते हैं।

ये भी पढ़े… राष्ट्रपति ट्रम्प की मौजूदगी में वॉशिंगटन डिनर में फायरिंग, 7 राउंड गोली चली, हमलावर गिरफ्तार, सभी सुरक्षित