Home » बिहार » पटना में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, विपक्ष पर लगा आधी आबादी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप

पटना में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, विपक्ष पर लगा आधी आबादी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप

पटना में फूटा महिलाओं का गुस्सा
Spread the love

Women Protest Bihar: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पास न होने के विरोध में भाजपा ने बिहार में ‘जन आक्रोश महिला मार्च’ निकाला। इस मार्च में शामिल होने के लिए पटना के गांधी मैदान के कारगिल चौक पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर आई थीं, जिन पर बिल से जुड़े संदेश लिखे थे। इस दौरान एक महिला ने खुद को बेड़ियों में बांधकर अनोखे तरीके से विरोध जताया।

श्रेयसी सिंह का बयान: महिलाओं का सम्मान हुआ आहत

मार्च में शामिल हुईं भाजपा नेता श्रेयसी सिंह ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम पूरे देश की महिलाओं के लिए खुशी और गर्व का विषय था। 17 अप्रैल को संसद में सिर्फ बिल नहीं रुका, बल्कि इंडी गठबंधन के नेताओं के प्रति महिलाओं का सम्मान भी गिरा है। विपक्ष मंच से महिलाओं के अधिकारों की बात करता है और चुनाव से पहले बड़े वादे करता है, लेकिन जब महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देने की बात आती है, तो वे इस बिल को पास नहीं होने देते। इसके बाद जश्न मनाना महिलाओं का अपमान है।”

Women Protest Bihar: पटना में फूटा महिलाओं का गुस्सा
पटना में फूटा महिलाओं का गुस्सा

धर्मशीला गुप्ता का आरोप: विपक्ष ने छीने महिलाओं के अधिकार

भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि “राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर महिलाओं के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया है। उनकी सोच में कमी है। राहुल गांधी देश की आम महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते, उन्हें सिर्फ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ही नजर आती हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम वर्ग की महिलाओं को आगे लाना चाहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को अवसर देती है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर गलत रवैया अपनाया है। यहां तक कि ममता बनर्जी ने भी इसका समर्थन नहीं किया, जिससे देशभर की महिलाएं नाराज हैं।”

Women Protest Bihar: रामकृपाल यादव बोले,’ कांग्रेस ने की बड़ी गलती’

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि “पटना में महिलाओं का यह जन आक्रोश मार्च इसी मुद्दे को लेकर निकाला जा रहा है। कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम किया है और इस बार उन्होंने गंभीर गलती की है।”

संजय सरावगी का बयान: विरोध पूरे राज्य में फैलेगा

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि “पटना में आज बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध कर रही हैं। जिस तरह महिलाओं का अपमान हुआ है, उससे हर कोई दुखी है। जिन नेताओं ने इस बिल का विरोध किया, उनके परिवार की महिलाएं भी इससे संतुष्ट नहीं हैं। यह आंदोलन अब सिर्फ पटना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिलों और प्रखंडों तक पहुंचेगा।”

श्रवण कुमार की मांग: देशभर में हो विरोध प्रदर्शन

जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि “इस मुद्दे पर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होना चाहिए। राहुल गांधी, कांग्रेस और उनके सहयोगियों के खिलाफ आंदोलन जरूरी है, ताकि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा हो सके।”

ये भी पढ़े…जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर के रामनगर में बस दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, कई घायल

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments