Home » नई दिल्ली » PM मोदी की दिल खोलकर तारीफ कर के बाद विपक्ष पर क्या बोली कंगना रनौत? सियासी गलियारे में चर्चा तेज

PM मोदी की दिल खोलकर तारीफ कर के बाद विपक्ष पर क्या बोली कंगना रनौत? सियासी गलियारे में चर्चा तेज

लोकसभा में कंगना रनौत ने कांग्रेस-सपा को खूब सुनाया
Spread the love

Women Reservation Bill: बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के साथ बिल को लेकर जमकर बहस हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने बिल को लेकर सभी महिलाओं को बधाई दी है और महिलाओं की उन्नति के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी की दिल खोलकर की तारीफ

मीडिया से बात करते हुए कंगना ने पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ की है। अभिनेत्री के मुताबिक कि पीएम मोदी ने वह काम कर दिखाया, जो बीते 30 सालों से अटका हुआ था। सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप देख सकते हैं कि इस (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर महिलाओं में कितना उत्साह है। प्रधानमंत्री ने असंभव को संभव कर दिखाया है और 30 वर्षों से अटके विधेयक को पारित करवा दिया है, जिससे महिलाएं भी देश के भविष्य को तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। विपक्ष के विरोध के सवाल पर कंगना का कहना है कि विपक्ष के लोगों को भगवान माफ नहीं करेगा, जो बेटियों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। यह बात कल ही पीएम मोदी ने साफ कर दी थी। बता दें कि बीते गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में कंगना रनौत जमकर बरसी थीं।

Women Reservation Bill: बेटियों को पिंजरा तोड़कर उड़ने की आजादी दी

उन्होंने एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की थी और अपने भाषण में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’ डायलॉग भी बोला था। उन्होंने कहा था, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’ एक मशहूर डायलॉग है। हमारी सरकार ने इस संवाद को सार्थक कर दिया है और बेटियों को पिंजरा तोड़कर उड़ने की आजादी दी है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को वह अधिकार दिए हैं, जो कोई और पीएम नहीं कर सकता है। उन्होंने बेटियों को देश के भविष्य में भूमिका निभाने का मौका दिया है। यह महिलाओं के लिए स्वर्णिम युग है, जिसका इंतजार बरसों से देश की महिलाएं कर रही हैं। इसी दौरान कंगना ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी से सवाल किया कि बिल लाने में देरी क्यों कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… ब्रजवासियों को ‘नपुंसक’ बता बुरा फंसे कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री, SSP के पास पहुंची शिकायत, अब होगा तगड़ा एक्शन?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments