WTC 2025-27: लंबे समय से क्रिकेट की कई मजाकिया बातों को सह रही पाकिस्तान टीम ने अपनी शानदार वापसी से सभी के मुंह पर ताले लगा दिए हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराने के बाद पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) के पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की लंबी छलांग लगाई है।
WTC 2025-27: दूसरे टेस्ट में की वापसी-
2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान संघर्ष कर हार गई थी, लेकिन दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने पर पाकिस्तान ने सीरीज को बराबर कर WTC Points Table 2025-27 में एक पायदान की लंबी छलांग लगाई। यह जीत पाकिस्तान के नजरिए से काफी अहम है क्योंकि पहले टेस्ट की हार से पाकिस्तान WTC पॉइंट्स टेबल में नीचे आ गया था।
WTC 2025-27: अंक तालिका में मारी लंबी छलांग-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की अपडेटेड अंक तालिका के अनुसार पाकिस्तान इस जीत के बाद आठवें पायदान पर पहुंच चुका है। इस टेस्ट मैच से पहले WTC में पाकिस्तान टीम आखिरी पायदान यानी 9वें नंबर पर थी। लेकिन अब वह आठवें पायदान पर आ गई है। इस जीत के बाद पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 22.22 हो गया है।
क्या विंडीज हो जाएगी ICC के दोनों टूर्नामेंट से बाहर-
आईसीसी विश्व कप 2027 के साथ-साथ वेस्टइंडीज पर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। WTC के पॉइंट्स टेबल में विंडीज अभी 9वें स्थान (निचले पायदान) पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं आईसीसी विश्व कप 2027 की बात करें तो वेस्टइंडीज पर क्वालीफायर खेलने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन वर्ल्ड कप 2027 में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज करनी होगी।








