Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार का बड़ा ऐलान: सीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब एसिड अटैक पीड़ितों को भी मिलेगा पक्का घर

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: सीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब एसिड अटैक पीड़ितों को भी मिलेगा पक्का घर

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: सीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब एसिड अटैक पीड़ितों को भी मिलेगा पक्का घर

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए योजना का दायरा और व्यापक कर दिया है। अब तक आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर ग्रामीण परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने वाली इस योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को भी शामिल कर लिया गया है। सरकार का मानना है कि यह फैसला सिर्फ आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे पीड़ितों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन परिवारों को दी जा रही है प्राथमिकता

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन्हें वास्तव में आवास की सबसे अधिक आवश्यकता है। योजना के अंतर्गत विधवा महिलाएं, दिव्यांगजन, सभी जनजातियों के परिवार, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवार और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पात्र परिवार पहले से ही लाभार्थियों की सूची में शामिल हैं। अब एसिड अटैक पीड़ितों को भी इसी श्रेणी में शामिल कर उन्हें पक्का घर देने का रास्ता साफ कर दिया गया है।

Yogi Adityanath: सम्मान और सुरक्षा के साथ बेहतर जीवन की पहल

सरकार की यह योजना केवल मकान बनाकर देने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य गरीब और बेघर परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना भी है। कच्चे मकानों और झोपड़ियों में रहने वाले पात्र परिवारों को पक्का घर देकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष रूप से एसिड अटैक पीड़ितों को योजना में शामिल करना सामाजिक पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Yogi Adityanath: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र ग्रामीण अपने ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव से संपर्क कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेजों के साथ विकास खंड कार्यालय (ब्लॉक) में भी आवेदन जमा किया जा सकता है। सरकार समय-समय पर पात्र परिवारों का सर्वे भी कराती है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सर्वे सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह ब्लॉक स्तर पर नया आवेदन या अपील कर सकता है।

Yogi Adityanath: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड (बीपीएल या अंत्योदय), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पासबुक और पासपोर्ट आकार का फोटो आवश्यक होगा। यदि आवेदक किसी विशेष श्रेणी जैसे दिव्यांग, विधवा या एसिड अटैक पीड़ित है, तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ जमा करना होगा।

हर गरीब परिवार को पक्का घर देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य प्रदेश के किसी भी पात्र और जरूरतमंद परिवार को पक्के घर की सुविधा से वंचित न रहने देना है। सरकार लगातार योजना के दायरे को बढ़ाकर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। नए बदलाव के बाद अब एसिड अटैक पीड़ित भी इस योजना का लाभ लेकर सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत कर सकेंगे।

ये भी पढ़े…..खबर इंडिया की पड़ताल: मंत्री बनने के बाद जनता से दूर हुए सुरेंद्र दिलेर? खैर में बढ़ी जनता की नाराजगी, फोन न उठाने से लेकर बदहाल सड़कों तक बढ़ा असंतोष